2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anantnag Encounter: आज गांव पहुंचेगा शहीद कर्नल और मेजर का पार्थिव शरीर, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

Anantnag Encounter : जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में चल रही मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के दो अधिकारियों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
f5_swdibqaaytml.jpg

Anantnag Encounter : जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में चल रही मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के दो अधिकारियों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। भारतीय सेना के अधिकारी कमांडिंग आफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह और कंपनी कमांडर मेजर आशीष धोनैक बुधवार को आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। इस हमले में जम्मू और कश्मीर पुलिस डीएसपी हुमायूं भट भी शहीद हो गए थे।

शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के मोहाली जिले में स्थित भड़ौंजिया गांव के रहने वाले हैं। मेजर आशीष धोनैक का परिवार हरियाणा के पानीपत जिले के सेक्टर सात में रहता है। उनका पैतृक गांव बिंझोल है। अनंतनाग के कोकरनाग में हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेंदारी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयब्बा ने ली है। आतंकी हाफिज सईद इस संगठन का प्रमुख है और हाल ही में पाकिस्तान में ही इसके कई आतंकी मारे गए हैं।

भारतीय सेना का अभियान तेज
आतंकियों के खिलाफ तीसरे दिन चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना ने अभियान तेज कर दिया है। आतंकियों को घेरकर चार किलोमीटर के दायरे में रखा गया है। आतंक करीब 700 मीटर की ऊंची पहाड़ी की एक खोह में बैठे हुए हैं। इस आतंकी हमले अनंतनाग का अंतिम सक्रिय आतंकी उजैर खान शामिल है। उसके साथ दो पाकिस्तानी आतंकियों के सक्रिय होने की खबर मिल रही है।

आतंकियों और भारतीय सेना में फायरिंग शुरू
इस समय आतंकियों और भारतीय सेना के बीच जबरदस्त फायरिंग चल रही है। भारतीय सेना ने इस आतंकरोधी कार्रवाई में करीब 500 से अधिक जवान उतार दिए हैं।आतंकियों ने जिस तरह से मोर्चा लिया हुआ है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि यह इनका बड़ा हाउडआउट था और यहां काफी गोलाबारूद उन्होंने जमा कर रखे हैं। भारतीय सेना भी जुटी हुई है और बहुत जल्द इस आतंक का खात्मा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :सेना का एक और जवान शहीद, तीन दिन में चार शहादत

Story Loader