
Parakram Diwas 2023: Who are 21 Param Vir Chakras after whom islands are named?
Parakram Diwas : पूरा देश आज पराक्रम दिवस माना रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वीं जयंती है। पराक्रम दिवस पर नेताजी को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों का आज नामकरण किया। इन 21 द्वीपों को अब 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। केंद्र सरकार ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए वर्ष 2021 में पराक्रम दिवस के रूप में घोषित किया था। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए Ross Islands समूह का नाम बदलकर वर्ष 2018 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया था। नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप के भी नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था। जिन 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया द्वीप का नाम रखा गया है, जानें उनका नाम।
परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे द्वीप - पीएम मोदी
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहाकि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण हुआ है। इन 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। जिस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे थे वहां पर उनके जीवन और योगदानों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण किया गया है।
स्मृति को चिरंजीवी किया - अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, आज का दिन भारतीय सेना के तीनों अंगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री जी की ये पहल कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों को हमारे 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम के साथ जोड़कर उनकी स्मृति को चिरंजीवी करने का प्रयास किया गया है।
21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम
पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया इन 21 अनाम द्वीपों को अब परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। जानिए 21 परमवीर चक्र विजेता शूरवीरों के नाम -
1- मेजर सोमनाथ शर्मा
2- सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह
3- एमएम द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे
4- नायक जदुनाथ सिंह
5- कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह
6- कैप्टन जीएस सलारिया
7- लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा
8- सूबेदार जोगिंदर सिंह
9- मेजर शैतान सिंह
10- सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद
11- लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर
12- लांस नायक अल्बर्ट एक्का
13- मेजर होशियार सिंह
14- सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल
15- फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों
16- मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
17- नायब सूबेदार बाना सिंह
18- कप्तान विक्रम बत्रा
19- लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे
20- सूबेदार मेजर संजय कुमार
21- सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव।
Updated on:
23 Jan 2023 07:47 pm
Published on:
23 Jan 2023 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
