
अनोखा ऑफर वायरल (Video Screenshot)
Mumbai Beech Viral Man: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं बचा है कि वे ठहरकर किसी का दुख-दर्द सुन सकें। शहरों की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही बदलते दौर में एक शख्स ने इस समस्या को एक अनोखे अवसर में बदल दिया है। उसने लोगों की बातें सुनने को ही अपना पेशा बना लिया है और अब वह इसके लिए 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक चार्ज कर रहा है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो मुंबई के एक बीच का बताया जा रहा है, जहां एक व्यक्ति हाथ में तख्ती लेकर बैठा हुआ नजर आता है। उस तख्ती पर लिखा है कि वह लोगों की समस्याएं सुनने के लिए उपलब्ध है लेकिन इसके लिए फीस देनी होगी। यही बात इस पूरे मामले को खास और चर्चा का विषय बना रही है।
तख्ती पर दी गई जानकारी के अनुसार, छोटी-मोटी परेशानियों को साझा करने के लिए 250 रुपये फीस रखी गई है। वहीं, अगर कोई अपनी बड़ी समस्या या गंभीर चिंता पर बात करना चाहता है, तो उसे 500 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, जो लोग सिर्फ किसी के साथ बैठकर रोना चाहते हैं या मन हल्का करना चाहते हैं, उनके लिए 1000 रुपये की फीस तय की गई है।
वीडियो में जब उस शख्स से पूछा गया कि क्या लोग वास्तव में उसके पास आते हैं, तो उसने मुस्कुराते हुए जवाब दिया हां, कई लोग आते हैं। वह उनकी बातें ध्यान से सुनता है और जरूरत पड़ने पर सलाह भी देता है। उसने बताया कि मनोविज्ञान और दर्शनशास्त्र उसके पसंदीदा विषय रहे हैं, इसलिए वह इसे सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि लोगों की मदद करने का एक माध्यम भी मानता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इसे एक अनोखा और क्रिएटिव बिजनेस आइडिया बताया, तो कुछ ने इसे थेरेपी जैसा बतया।
यह मामला दिखाता है कि कैसे बदलती जीवनशैली के साथ नए-नए प्रोफेशन सामने आ रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहारे की जरूरत को समझते हुए इस तरह के प्रयास न सिर्फ कमाई का जरिया बन रहे हैं, बल्कि समाज में एक नई सोच को भी जन्म दे रहे हैं।
Published on:
21 Mar 2026 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
