1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का प्रयोग

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया है। इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Anganwadi worker Protest in Ptana

Anganwadi worker Protest in Ptana

पटना विधानसभा के सामने हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। पुलिस कार्यकर्ताओं की भीड़ को काबू करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इस दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश हो गईं,जबकि कई को मामूली चोट आई है। बता दें कि बीते एक महीने से बिहार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार विधानसभा के सीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया है।

बिहार की कुर्सी पर वही बैठेगा जो मांगे पूरी करेगा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सूबे की नीतिश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी पांच सूत्री मांगों को नहीं माना गया तो वो उन्हें चुनाव में वोट से वंचित कर देंगी। कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि बिहार की कुर्सी पर वही बैठेगा, जो उनकी मांगों को पूरा करेगा।

Story Loader