राष्ट्रीय

अंजू पर पाकिस्तान में पैसों की बौछार! गिफ्ट में मिला 40 लाख का फ्लैट, घर बैठे सैलरी देने का भी ऐलान

Anju-Nasrullah Love Story: भारत छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू उर्फ फातिमा को लेकर रोज नई नई खबर सामने आ रही है। अब खबर आ रही है कि पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को शादी के बाद 10 मंजिला अपार्टमेंट में एक 40 लाख रूपये का फ्लैट गिफ्ट किया है।

2 min read
भारत से PAK गई अंजू पर पैसों की बौछार

Anju-Nasrullah Love Story: भारत से पाकिस्तान गई अंजू इस्लाम कबूल कर ‘फातिमा’ बन गई है। ‘फातिमा’ बनी अंजू पर पाकिस्तान में पैसों की बौछार हो गई है। निकाह के बाद अब अंजू उर्फ फातिमा और नसरुल्ला को तोहफे मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। परिजनों और रिश्तेदारों के बाद अब एक बड़े बिजनेसमैन ने भी अंजू को कीमती फ्लैट तोहफे में दिया है। इसके साथ ही मदद के तौर पर एक चेक भी सौंपा है। बिजनेसमैन ने अंजू उर्फ फातिमा को अपनी कंपनी में भी नौकरी देने का वादा किया है। बताया जा रहा है कि अंजू को घर बैठे सैलरी दी जाएगी।


PAK स्टार कंपनी के मालिक ने गिफ्ट किया प्लॉट

पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू उर्फ फातिमा को शहर में 10 मरला (272.251 वर्ग फीट) साइज का प्लॉट घर के लिए दिया है। बिजनेमैन अब्बासी का कहना है कि पाकिस्तान में भारतीय महिला के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उसे पाक स्टार ग्रुप नौकरी भी दी जाएगी। वह घर बैठे सैलरी ले सकती है। बिजनेसमैन का कहना है कि दूसरे धर्म से इस्लाम में आने वाले लोगों को सहूलियत प्रदान करने के लिए यह तोहफा दिया जा रहा है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया वीडियो

पकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने अंजू उर्फ फातिमा और नसरुल्लाह के डिनर के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन ने अंजू को शादी के बाद 10 मंजिला अपार्टमेंट में एक 40 लाख रूपये का फ्लैट गिफ्ट के रूप में दिया है। वीडियो में बिजनेसमैन ने अंजू को पहले कपड़े और शॉल दिए फिर फ्लैट के पेपर देते हुए नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें- Anju Nasrullah Love Story: राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू अब नहीं आएगी भारत, पाकिस्तान से आ गई ये बड़ी खबर

Published on:
29 Jul 2023 03:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर