Areca Nut Smuggling In Manipur : पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में दो अलग घटनाओं में एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।
Areca Nut Smuggling In Manipur : पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में दो अलग घटनाओं में एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से करीब 20.4 करोड़ रुपए की कीमत का तस्करी सामान जब्त किया गया है। असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया है कि मणिपुर-म्यांमार सीमा क्षेत्र में सात ट्रकों में अवैध रूप से 1,700 बैग बरामद किए गए। सभी में में 100 किलो सुपारी थी। इसकी अनुमानित कीमत 20.4 करोड़ रुपए है।
भारतीय सीमा पार करने की कर रहे थे कोशिश
असम राइफल्स ने बताया कि यह सातों ट्रक सुपारी लेकर म्यांमार की तरफ जा रहे थे कि इन्हें बार्डर पोस्ट-102 (आरएन 039796) के पास फईकोह गांव के आसपास रोक लिया गया। इन ट्रकों की जब जांच की गई तो 1 लाख 70 हजार किलोग्राम सुपारी ले जाई जा रही थी। कानूनी कार्रवाई के लिए इन्हें कामजोंग में वन विभाग को सौंप दिया गया।
एक उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में ही एक अन्य घटना में असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित मोरेह के समीप मणिपुर स्थित उग्रवादी संगठन के एक कथित कैडर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए उग्रवादी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मोरेह पुलिस स्टेशन की हिरासत में सौंप दिया गया।