राष्ट्रीय

अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजीजू से छीना गया विभाग सौंपा गया पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

Breaking News किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय छीना गया। किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय लेकर उसकी जगह दूसरा विभाग दिया जा रहा है। किरेन रिजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय दिया गया। अब अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री। अपने कई बयानों की वजह से विवादों में रहे किरेन रिजीजू ने कहाकि, सीजेआई व सुप्रीम कोर्ट के जजों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

2 min read
अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजीजू से छीना गया विभाग

Arjun Ram Meghwal New Law Minister मोदी कैबिनेट में फेरबदल की खबर आ रही है। किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय छीना गया। किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय लेकर उसकी जगह दूसरा विभाग दिया जा रहा है। किरेन रिजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय दिया गया। अब अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री।

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, भू विज्ञान मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस नए बदलाव के मुताबिक अब तक कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। किरेन रिजिजू की जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

कानून मंत्री की जिम्मेदारी उठाना सम्मान की बात - किरेन रिजीजू

अपने कई बयानों की वजह से विवादों में रहे किरेन रिजीजू ने कहाकि, सीजेआई व सुप्रीम कोर्ट के जजों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में कानून मंत्री की जिम्मेदारी उठाना सम्मान की बात।

अर्जुनराम मेघवाल तीन बार के सांसद, और रिटायर्ड आइएएस

अर्जुनराम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लाेकसभा सीट से सांसद है। इस सीट से वो जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। अर्जुनराम मेघवाल को मोदी 2.0 सरकार में संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के साथ भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। अर्जुनराम मेघवाल के पास मोदी 1.0 में केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास, संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री का प्रभार था। अर्जुनराम मेघवाल प्रदेश में पार्टी का बड़ा दलित चेहरा हैं। 66 वर्षीय अर्जुनराम मेघवाल रिटायर्ड आईएएस हैं। मूलत: बीकानेर के किसमीदेसर गांव निवासी मेघवाल का लंबा प्रशासनिक अनुभव है।

Updated on:
18 May 2023 11:48 am
Published on:
18 May 2023 10:23 am
Also Read
View All

अगली खबर