राष्ट्रीय

लद्दाख: खाई में फिसला सेना का ट्रक, दो जीसीओ और सात जवानों की मौत

Ladakh army accident: लद्दाख में आज शाम बड़ी दुर्घटना घट गई। सेना के जवानों को लेकर जा रही गाड़ी के खाई में गिरने की वजह से 9 जवानों की मौत हो गई। वहीं, 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

2 min read

Army Vechicle Accident : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह के पास एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। भारतीय सेना के जवानों को लेकर जा रही एक गाड़ी खाई में जा गिरी है। इसमें सात जवान और दो जीसीओ की मौत हो गई है। शनिवार शाम छह बजे के करीब हुई इस दुर्घटना में कई जवान घायल भी हैं। इन सभी को सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया है।

यह हादसा क्यारी इलाके के पास हुआ है। भारतीय सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी थी। लेह के एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह हादसा क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर हुआ है। भारतीय सेना का ट्रक उस वक्त खाई में गिर गया जब वह कारू गैरीसन से क्यारी की तरफ आ रहे थे।

ट्रक में 10 जवान सवार थे

दुर्घटना का शिकार हुए सैन्य ट्रक में कुल 10 जवान सवार थे। यह ट्रक सड़क से लगी नदी की खाई में जा गिरा। इसमें सात जवानों और दो जीसीओ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बहुत ही तेजी से बचाव कार्य किया गया है और सभी घायल जवान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। कई जवानों को बहुत गहरी चोट भी आई है।


रक्षा मंत्री ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि "लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं"


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा—‘लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जवानों के शोकाकुल परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’

Published on:
19 Aug 2023 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर