30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aryan Khan Release: आर्थर रोड जेल से बाहर निकले शाहरुख खान के बेटे आर्यन, 28 दिन बाद हुई रिहाई

Aryan Khan Release आर्यन खान को रिहा करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। आर्यन की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की हार्ड कॉपी पेटी के अंदर रखी गई थी। इससे पहले जमानत मिलने के बावजूद वह शुक्रवार को भी घर नहीं जा सके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Oct 2021, 11:11 AM IST

Aryan Khan Release

नई दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan Release ) आखिरकार आर्थर रोड जेल ( Arthur Road Jail ) से बाहर आ ही गए। आर्यन खान 28 दिन बाद मन्नत पहुंचेंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन को रिसीव करने के लिए खुद शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि उन्हें लेने जेल के गेट पर पहुंचे। वे करीब 9.30 बजे ही मन्नत से निकल गए थे।

इससे पहले सुबह 5.30 बजे ही ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स खोल दिया गया है। आर्यन खान की रिहाई पर उनके परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। शुक्रवार से ही शाहरुख खान के घर में उत्सव का माहौल है।

यह भी पढ़ेँः Mumbai Cruise Ship Drug Case: हर हफ्ते NCB ऑफिस में लगाना होगी हाजिरी, जानिए कितने रुपए देकर जेल से बाहर आएंगे आर्यन

मन्नत के बाहर फैंस की भीड़

शाहरुख खान और आर्यन की एक झलक के लिए मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ पहुंच गई। वहीं जेल से निकलनके के करीब 25 मिनट में आर्यन मन्नत पहुंचे। उनके पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी भी हुई। शाहरुख के घर पर 30 अक्टूबर को ही दिवाली के पटाखों की गूंज सुनाई दी। फैंस ने घर के बाहर खूब आतीशबाजी की।फैंस को उम्मीद थी शाहरुख एक बार फैंस से भी रूबरू होंगे, लेकिन आर्यन को लेकर वे सीधे घर के अंदर चले गए।

इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 जमानत की शर्तों के साथ पांच पन्नों का बेल आर्डर जारी किया है। इसमें पासपोर्ट सरेंडर करने, गवाहों को प्रभावित नहीं करने या सह आरोपियों से संपर्क करना और हर हफ्ते एनसीबी कार्यालय में पेश होने की शर्ते हैं।

कोर्ट ने जमानत के लिए एक या दो जमानतदारों के साथ 1 लाख रुपए का व्यक्ति बांड निर्धारित किया है। इसी के साथ कहा है कि वो अगले हफ्ते कारणों के साथ विस्तृत आदेश जारी करेगा। अभिनेत्री जूही चावला ने वकील सतीश मानेशिंदे के साथ विशेष एनडीपीएम कोर्ट में आर्यन के लिए जमानती के रूप में पेश हुईं। मर्चेंट और धमेचा के लिए कोई जमानती पेश नहीं हुआ है।