
As China lurks, India to get new missile; can strike targets 500 km away: Report
चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सशस्त्र बल अब 'प्रलय' बैलिस्टिक मिसाइल को भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) में तैनात करने का फैसला लिया है। न्यूज एजेंसी ने रक्षा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारतीय रक्षा बल ने अभी इसके लिए प्रस्ताव रखा है, जिसको अगले हफ्ते होने वाली हाई लेवल मीटिंग में मंजूरी मिलने की संभावना है। बैलिस्टिक मिसाइल को सीमा पर तैनात करने का प्रस्ताव इसलिए भी खास है क्योंकि यह ऐसे समय में आया है जब भारत की तीनों सेना एक रॉकेट फोर्स बनाने के लिए काम कर रही है। ऐसे में जल्दी ही मंजूरी मिलने के बाद 'प्रलय' मिसाइल की तैनाती सीमा पर हो सकती है।
हाल ही में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा था कि दिवंगत जनरल बिपिन रावत सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए एक रॉकेट बल बनाने के लिए काम कर रहे थे। बता दें कि मिसाइल का पिछले साल दिसंबर 2021 में लगातार दो दिनों में दो बार सफल परीक्षण किया गया था। तब से सेना इसके अधिग्रहण और शामिल करने की दिशा में काम कर रही है।
हवा में भी टारगेट बदलने की क्षमता रखती है 'प्रलय' मिसाइल
प्रलय मिसाइल के गाइडेंस सिस्टम में अत्याधुनिक नेविगेशन और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स शामिल है। 'प्रलय' मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है, जिसको इंटरसेप्टर मिसाइलों को हराने में सक्षम बनाने के लिए विकसित किया गया है। इसमें हवा में एक निश्चित दूरी तय करने के बाद अपना रास्ता बदलने की भी क्षमता है।
दिन के साथ ही रात में भी हमला करने में सक्षम है 'प्रलय'
DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने अभी तक प्रलय की स्पीड के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मिसाइल दिन के साथ रात में भी अपने निशाना को नेस्तनाबूद करने में सक्षम है। इस तरह की मिसाइलें अपने सैनिकों को दुश्मन के हवाई रक्षा स्थलों को पूरी तरह से नष्ट करने की जबरदस्त क्षमता देती हैं।
यह भी पढ़ें: भारत का सबसे घातक INS Mormugao भारतीय नौसेना में शामिल, चीन भयभीत
Published on:
20 Dec 2022 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
