5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

लव जिहाद पर बने सख्त कानून, असम CM बोले- ‘आफताब जैसे कई दरिंदे हिंदू बेटियों के टुकड़े-टुकड़े कर रहे’

गुजरात चुनाव प्रचार के लिए धनसूरा पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा ने आज श्रद्धा मर्डर केस के बहाने लव जिहाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे कई मामले देश में हो रहे है। आफताब जैसे कई दरिंदे हिंदू बेटियों के टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं। ऐसे में देश को लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। इसके अलावा लोगों के दो-तीन शादी करने पर भी हिमंता सरमा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति देश में 2-3 शादी कर लेता है, आप क्यों करेंगे इतनी शादी। देश में अगर हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी। सरमा ने यह भी कहा कि देश में समान नागरिक संहिता बीजेपी ला सकती है।  

Google source verification