22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पेस में बिहू डांस के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कर ट्रोल हुए असम सीएम, असल में वीडियो 2004 का

सोशल मीडिया पर अंतरिक्ष में बिहू डांस करता एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शेयर कर नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया। बाद में यूजर्स ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 2004 का है, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 20, 2026

Astronaut performing Bihu in space

अंतरिक्ष में बिहू नृत्य करते माइक फिंके (फोटो- सीएम सरमा एक्स पोस्ट)

सोशल मीडिया पर इन दिनों स्पेस में बिहू डांस करते हुए एक अंतरिक्ष यात्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नासा के अतंरिक्ष यात्री माइक फिंके (Mike Fincke) असम का पारंपरिक गमछा गले में डाले हुए अंतरिक्ष में झूमता हुआ नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में बिहू डांस का गाना चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और बहुत लोगों ने इसे शेयर किया। इन्हीं लोगों में से एक असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी थे। सरमा ने वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी को इसका श्रेय दिया लेकिन बाद में एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें बताया कि यह वीडियो 2004 का है।

सीएम सरमा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

स्पेस में बिहू डांस होता देख सीएम सरमा काफी खुश हुए। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बिहू वैश्विक स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरिक्ष यात्री माइक फिंके (Mike Fincke) द्वारा असम की संस्कृति के प्रति दिखाए गए इस विशेष सम्मान के लिए उनकी सराहना होनी चाहिए। बिहू को वैश्विक मंच पर देखना अद्भुत है, विशेष रूप से तब जब आदरणीय नरेंद्र मोदी ने #BihuBinandia (बिहू बिनांदिया) के दौरान इस पर विशेष जोर दिया था।

2023 में गुवाहाटी में आयोजित हुआ था बिहू बिनांदिया कार्यक्रम

बता दें कि, बिहू बिनांदिया कार्यक्रम 2023 में गुवाहाटी में आयोजित किया गया था। इस भव्य कार्यक्रम में 11,000 से ज्यादा डांसर और ढोल वादकों ने मिलकर एक साथ बिहू का प्रदर्शन किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे और इस शानदार आयोजन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इसी के चलते स्पेस में बिहू डांस का वीडियो शेयर करते हुए असम सीएम ने पीएम मोदी को इसे वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया।

वीडियो 2004 का जब मनमोहन सिंह थे पीएम

लेकिन असल में यह वीडियो 2004 का बताया जा रहा है जिस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। सीएम सरमा के यह पोस्ट शेयर करने के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी गड़बड़ी पकड़ ली। सीएम के पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट करके बताया कि यह वीडियो मनमोहन सरकार के समय का है। एक यूजर ने असम सीएम के पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा कि यह वीडियो 2004 का है जिस समय असम के सीएम तरुण गोगोई थे और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

सीएम सरमा के पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा, अंतरिक्ष में बिहू का दृश्य बहुत अच्छा है लेकिन यह वीडियो 22 साल पूराना है। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना गलत है क्योंकि वह उस समय प्रधानमंत्री नहीं थे। इतिहास को अपने हिसाब से न बदलें। एक दूसरे यूजर ने लिखा, यह वीडियो 2004 का है इसका आपकी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। अपनी टीम से तथ्यों की जांच करवाइए, इसका पीएम मोदी से कोई संबंध नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग