19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में होमस्टे में घिनौनी हरकत, विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, मालिक सहित दो गिरफ्तार

Karnataka homestay Rape Case: कर्नाटक के कोडागु जिले में एक अमेरिकी महिला ने होमस्टे में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने होमस्टे कर्मचारी और मालिक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

कर्नाटक में विदेशी महिला से दुष्कर्म (AI Image)

American Woman Sexual Assault: कर्नाटक से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक अमेरिकी महिला ने होमस्टे में अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसे किसी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना कर्नाटक के कोडागु जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे की बताई जा रही है। महिला की शिकायत के अनुसार, होमस्टे में काम करने वाले कर्मचारी वृजेश कुमार (झारखंड निवासी) ने उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

होमस्टे मालिक पर भी लगे आरोप

मामले में होमस्टे के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद मालिक ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। इसके लिए तीन दिनों तक होमस्टे का वाई-फाई बंद रखा गया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।

ऐसे बचकर निकली पीड़िता

वाई-फाई सेवा दोबारा शुरू होने के बाद महिला ने मैसूर जाने का बहाना बनाया और वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रही। इसके बाद उसने अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। दूतावास ने ईमेल के जरिए मैसूर पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

कोडागु पुलिस के अनुसार, कुट्टा थाने में विदेशी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों को 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।