Video: पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं का धरना-प्रदर्शन, BJP पर गंभीर आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को आज दिल्ली एयरपोर्ट पर असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खेड़ा छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित होने वाली कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लेने जा रहे थे। पहले उन्हें विमान से उतारा गया, फिर पूछताछ के बाद असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद एयरपोर्ट पर ही कांग्रेस के नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि रायपुर में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन को बाधित करने के लिए खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह तानाशाही है, खेड़ा को जबरदस्ती गिरफ्तार किया। सूरजेवाला ने कहा कि असम में पवन खेड़ा पर फर्जी FIR हुई। तानाशाही सरकार हमारी आवाज को नहीं दबा सकेगी।