
जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार एक युवक मौत। (Photo-@Saurabh_MLAgk)
नोएडा के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के पालम इलाके का रहने वाला युवक गुरुवार देर रात बाइक से जनकपुरी इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान वह सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक पूरी रात उसी गड्ढे में फंसा रहा। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जनकपुरी इलाके में लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खुदवाया गया था और कई दिनों से खुला पड़ा था।
उधर, दिल्ली के शहरी विकास मंत्री ने कहा, "मैंने तुरंत जलबोर्ड के इस काम की सभी सावधानियों की जांच करने का निर्देश दिया है। अगर किसी की कोई कमी पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस CCTV की जांच कर रही है, कैसे दुर्घटना हुई इसकी जांच चल रही है। जांच में अगर किसी अधिकारी की कमी पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।"
दिल्ली में हुए इस हादसे के बाद सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सड़क में गहरे गड्ढे में एक मासूम बाइक सवार गिरकर फंस गया, रात भर पड़ा रहा और मर गया। नोएडा की घटना से दिल्ली की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा। बस रोज़ झूठ बोला जाता है।”
Updated on:
06 Feb 2026 01:17 pm
Published on:
06 Feb 2026 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
