31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार! तीन राज्यों में कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ

BJP Wins Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh : विधानसभा चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा 12 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_wins_rajasthan_mp_and_chhattisgarh_.png

BJP Wins Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh : विधानसभा चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा 12 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। केवल कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाते हुए दिख रही है। कांग्रेस तेलंगाना में कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में विधानसभा सीट चौरासी का परिणाम आ गया है। राजकुमार रोठ ने भारत आदिवासी पार्टी से जीत दर्ज की है।

मध्यप्रदेश में भाजपा 156 और कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में समर्थकों से मुलाकात की हैं। राजस्थान में भाजपा 113 और कांग्रेस 66 सीटों पर आगे है। यहां 199 सीटों पर चुनाव हुआ था। छत्तीसगढ़ में भाजपा 50 व कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि जनता ने पीएफ मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है।

कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे राजस्थान
कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शकील खान और मुकुल वासनिक जयपुर पहुंच चुके हैं। चुनावी गणित पर वासनिक ने कहा है कि ये रुझान है, नतीजों का इंतजार करना चाहिए। राजस्थान में कांग्रेस 66 सीटों पर और 113 सीटों पर भाजपा आगे है।

Story Loader