25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज़ादी का अमृत महोत्सव : अमरिकन भारतीयों ने रचा इतिहास, बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड!

न्यूयॉर्क शहर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 'इंडिया डे परेड' पर फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एसोसिएशन (FIA) द्वारा दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित किये गए। ये रिकॉर्ड अमेरिकी भारतीयों ने मिलकर बनाया है। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की तरह भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत झांकियां भी निकाली गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Kejariwal

•

Updated: 23 Aug 2022, 9:49 PM IST

Azadi Ka Amrit Mahotsav in New York: Indian Diaspora Sets two Guinness World Records at Massive India Day Parade

Azadi Ka Amrit Mahotsav in New York: Indian Diaspora Sets two Guinness World Records at Massive India Day Parade

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने मेडिसन स्क्वॉयर पर एक ही दिन में एक साथ दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एक तरफ़ जहाँ देश में स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश के सभी संप्रदायों ने तिरंगा यात्राओं से पूरे देश को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया था और देशभक्ति की अलख जगाई थी, इसी कड़ी में अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी देशभक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एक साथ एक ही वक्त में ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करके अमेरिकी भारतीयों ने जो इतिहास रचा है वो समस्त भारतियों के लिए गर्व की बात है। बात करें इन दो वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में तो वो था सबसे ज्यादा झंडे फहराने का और दूसरा डमरू का 'इंडिया डे परेड' में बड़ी संख्या में इस्तेमाल। बताया जा रहा है कि 21 अगस्त को 'इंडिया डे परेड' के अवसर पर लाखों भारतीयों की उपस्थिति में सर्वाधिक संख्या में फ्लैग मार्च और एक ताल में सर्वाधिक डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए गए।

लगभग 2 लाख लोगों की उपस्थिति में आज़ादी के अमृत महोत्सव वह गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 2 कीर्तिमान स्थापित किए गए। FIA के हिमांशु भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर राजा चारी व एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं, विश्वसुन्दरी हर नाज को व उभरते गायक देवी श्री प्रसाद को भी गैस्ट्रो ऑनर दिया गया।

FIA उपाध्यक्ष हिमांशु भाटिया ने बताया कि इंडिया डे परेड और आज़ादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ को भव्य और सफल बनाने के लिए लगभग 1 साल से तैयारी कर रहे थे। पूरी टीम FIA ने दिन रात करके इस आयोजन को भव्य सफल बनाने के लिए प्रयास किया। यही नहीं भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हडसन नदी पर 220 फ़ीट लंबे खादी के तिरंगे को हवाई जहाज़ के सहारे बांध कर पूरे न्यूयॉर्क शहर में तिरंगा भी फहराया गया था।

देशभक्ति गीतों के सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 'डमरू' कार्यक्रम का महादेव के गीतों के साथ मैं संचालन किया और अमेरिकन भारतीयों को देश भक्ति, श्रद्धा से ओत प्रोत किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन के देशभक्ति गीतों ने जहाँ अमेरिका में रह रहे भारतीयों के अंदर देश भक्ति का एक जज़्बा पैदा किया वहीं बॉलीवुड से आए एक्टर अल्लू अर्जुन अर्जुन ने अपने देश भक्ति डायलॉग से भारतीयों में देश भक्ति और देश के प्रति सम्मान पैदा किया।

गणतंत्र दिवस की तरह ही 'इंडिया डे परेड' पर भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत विभिन्न झांकियों को देखने के लिए यहाँ भारतीय और अमेरिकी समुदाय के लोग न्यूयॉर्क शहर की सड़कों के किनारे दोनों तरफ़ इकट्ठा हुए और आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित इस भव्य परेड को देखकर आनंद उठाया। देश भक्ति व भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत विभिन्न मनमोहक झांकियों को देखने के लिए समस्त अमेरिकन समुदाय न्यूयॉर्क शहर की सड़कों के दोनों तरफ आ खड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 'हर घर' ही नहीं, 'स्पेस' में भी लहराया 'तिरंगा', एस्ट्रोनॉट राजा चारी ने अंतरिक्ष स्टेशन पर लहराते झंडे की शेयर की तस्वीर

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग