
बकरीद के चलते बकरों के दाम बढ़े (फोटो- zaiin_kadri इंस्टाग्राम पोस्ट)
Bakra Prices During Bakrid: ईद अल-अधा से पहले देशभर की पशु मंडियों में बकरों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। मुंबई, वडोदरा, जयपुर और दिल्ली समेत कई शहरों में प्रीमियम नस्लों के बकरों को ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा है। इस बार खास प्राकृतिक निशान, वजन और दुर्लभ नस्लों वाले बकरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी, कम सप्लाई और परिवहन समस्याओं के कारण कीमतों में भारी बढोतरी दर्ज की गई है। खरीदार भी त्योहार से पहले जानवर खरीदने के लिए अधिक रकम खर्च कर रहे हैं।
मुंबई की देवनार बकरा मंडी में अलग अलग राज्यों से हजारों बकरे लाए गए हैं। एक वायरल वीडियो में 51 लाख रुपये कीमत वाला बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं वडोदरा के एक व्यापारी ने चांद नाम के बकरे की कीमत 31 लाख रुपये बताई है। व्यापारी का दावा है कि उसके शरीर पर बने प्राकृतिक निशान उसे खास बनाते हैं।
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश (AIJQ) के राष्ट्रीय सचिव गुलरेज शरीफ कुरैशी के अनुसार, इस साल देवनार बूचडखाने में पिछले वर्ष की तुलना में कम बकरे पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तक लगभग 1,27,000 बकरे पहुंचे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या करीब 1,88,000 थी। गुजरात से आने वाली सप्लाई में कमी दर्ज की गई है। तेज गर्मी के कारण परिवहन के दौरान कई जानवरों की मौत भी हो रही है। इसी वजह से 30,000 रुपये से कम कीमत वाले बकरे अब बाजार में मुश्किल से मिल रहे हैं।
ईद अल-अधा के दौरान पंजाब और हरियाणा की बीटल नस्ल के बकरों की मांग सबसे अधिक रहती है। इन बकरों को उनके वजन और मांस की गुणवत्ता के लिए पसंद किया जाता है। राजस्थान की सिरोही नस्ल मजबूत शरीर और तेजी से बढने की क्षमता के कारण लोकप्रिय बनी हुई है। गुजरात की अजमेरी और गुजरी नस्ल भी कुर्बानी के लिए काफी पसंद की जा रही है। एक अन्य वायरल वीडियो में एक व्यापारी ने दुर्लभ शारीरिक बनावट वाले बकरे की कीमत 4 करोड रुपये तक बताई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Published on:
25 May 2026 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
