27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday in December 2023: दिसंबर महीने में आधा महीने से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दिसंबर महीने में त्योहारों, कार्यक्रमों और हड़ताल के कारण देश के सभी बैंकों में 18 दिनों तक छुट्टी रहेगी।

2 min read
Google source verification
Bank holiday in december 2023

आज यानी शनिवार से 6 दिन बाद साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो जाएगा। इस महीने में आप बैंक जाकर कुछ जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिसंबरमें बिना किसी त्योहार के बावजूद लगभग आधा महीना यानी 18 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आप बैंक से संबंधी काम को जल्द से जल्द करवा लें। दरअसल, इस महीने में ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एशोसिएशन ने 6 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में कई बैंक में अलग - अलग तारीखों पर बंद रहेंगे। जैसे 4 दिसंबर 2023 को पंजाब नेशनल बैंक (PNB), पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में इन बैंकों की कई शाखाओं में कामकाजी प्रभावित रहेगा।

इसके अलावा ये बैंक भी होंगे प्रभावित
5 दिसंबर 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया
6 दिसंबर 2023: केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
7 दिसंबर 2023: इंडियन बैंक, यूको बैंक
8 दिसंबर 2023: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र
11 दिसंबर 2023: सभी निजी बैंक

वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंकों की छुट्टी जारी करती है। आरबीआई के अनुसार दिसंबर महीने में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, त्योंहारों और साप्ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 18 दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग जगह अलग त्योहार, पर्व और आयोजनों पर निर्भर करती है।

1 दिसंबर 2023 - राज्य स्थापना दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक अवकाश रहेगा।

3 दिसंबर 2023- रविवार
4 दिसंबर 2023- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे
9 दिसंबर 2023- महीने का दूसरा शनिवार और बैंक अवकाश रहेगा
10 दिसंबर 2023- रविवार

12 दिसंबर 2023- पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी
13 दिसंबर 2023- लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
14 दिसंबर 2023- इस दिन भी लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
17 दिसंबर 2023- रविवार

18 दिसंबर 2023- यू सोसो थाम की पुण्य तिथि के कारण मेघालय में बैंक अवकाश रहेगा
19 दिसंबर 2023- मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 दिसंबर 2023- महीने का चौथा शनिवार।
24 दिसंबर 2023- रविवार

25 दिसंबर 2023- क्रिसमस के चलते देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

26 दिसंबर 2023- क्रिसमस समारोह के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023- क्रिसमस के कारण नागालैंड में बैंकों की छुट्टी।

30 दिसंबर 2023- यू कियांग नांगबाह के के कारण मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।

31 दिसंबर 2023- रविवार

बैंक की छुट्टी के दिन ऐसे निपटाएं काम

यदि बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।