26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेगूसराय गोलीकांड के बाद गिरिराज सिंह ने कहा- सत्ता के लालच में CM नीतीश ने राज्य को बनाया जंगलराज, अश्‍व‍िनी चौबे ने मांगा इस्‍तीफा

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को हुए गोलीकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज बना दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी चौबे ने इस मामले को लेकर नीतीश कुमार से इस्‍तीफा देने की मांग की है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 14, 2022

begusarai-firing-case-ashwini-choubey-ask-cm-nitish-kumar-resignation-giriraj-singh-sushil-modi-also-attacked.jpg

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार यानी कल शाम को बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 10 से 11 लोगों को गोली मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं अन्य लोगों का इलाज जारी है। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी अब तक फरार हैं, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्‍तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना के बाद लोगों में दहशत है। नीतीश कुमार लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए उन्हें शर्म आनी चाहिए और उनको मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जब से यह महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगलराज पहले खुद कहते थे, लेकिन अब जंगल राज को जनता राज कहते हैं।

SP का बयान नहीं, नीतीश कुमार का बयान चाहते हैं:गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मेरी प्रार्थना है कि आप सामने आए, SP का बयान नहीं आपका बयान चाहते हैं। उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री से कह रहा हूं कि जब अपराधियों की सरकार होगी, अपराधियों से धिरे होंगे। आपके मंत्री संरक्षण देते रहेंगे और आपका आशिर्वाद प्राप्त होगा तो इस तरह की घटनाए होती रहेंगी। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में जंगल राज है, लेकिन मुख्यमंत्री ने परिभाषा बदल दी है। अगर यह जनता का राज है तो जंगल राज किसे कहते हैं।

NH 28 और NH31 पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने NH 28 और NH31 पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर फायरिंग की, जिससे कारण 1 की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। इस गोलीबारी की घटना से आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया था, जबकि बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते फायरिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में बदमाशों का खूनी तांडव, 30 KM कर अंधाधुंध फायरिंग, 11 घायल, 1 की मौत

शाम 5 बजे बेगूसराय जाएंगे सुशील कुमार मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए बताया कि शाम 5 बजे बेगुसराय पहुंचकर मृतक परिवार से मिलेंगे। इसके साथ ही अस्पताल में जाकर घायलों से भी मिलेंगे। इससे पहले वह लखीसराय में रेप की घटना के विरोध में आयोजित धरना में शामिल भी शामिल होंगे।