इस घटना को लेकर बिहार बीजेपी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने कहा, "बिहार में न सरकार है और न अपराधियों में कानून का डर है। अपराधियों ने निडर होकर कई लोगों पर गोलियां चलाईं और 4 थाना क्षेत्रों में 30 किमी की यात्रा की, लेकिन उन्हें पुलिस पकड़ तक नहीं पाई। वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा, "आज शाम बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई, 11 लोग घायल हैं। दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में गठबंधन की सरकार बनी है,अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।