13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8.46 करोड़ रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी का पर्दाफाश, 13 आरोपी गिरफ्तार

गांधीधाम. साइबर अपराधियों के खिलाफ पूर्व कच्छ पुलिस ने देशव्यापी मेगा ऑपरेशन चलाकर 8.46 करोड़ रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी का पर्दाफाश किया। गांधीधाम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देश के अलग-अलग 9 राज्यों से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 13 Nov 2026, 10:29 PM IST

Online Cyber ​​Fraud of ₹8.46 Crore Uncovered; 13 Accused Arrested

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम की गिरफ्त में आरोपी।

गांधीधाम. साइबर अपराधियों के खिलाफ पूर्व कच्छ पुलिस ने देशव्यापी मेगा ऑपरेशन चलाकर 8.46 करोड़ रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी का पर्दाफाश किया। गांधीधाम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देश के अलग-अलग 9 राज्यों से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस मामले में शिकायतकर्ता के एक निजी बैंक स्थित कंपनी खाते से बिना किसी ओटीपी या अधिकृत अनुमति के कुल 211 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 8.46 करोड़ रुपए से अधिक की ऑनलाइन साइबर ठगी की गई थी।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व कच्छ जिला पुलिस अधीक्षक सागर बागमार के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और लोकल क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने अपराध की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, बैंक खातों की ट्रेसिंग और साइबर नेटवर्क की जांच शुरू की।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कुल 10 पुलिस टीमों को अलग-अलग राज्यों में रवाना किया गया। गुजरात के अलावा राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न 9 राज्यों में जांच का दायरा बढ़ाते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण रेगर, रजाक मोहम्मद मंसूरी, समैयाह दामेरा, राकेश सोलंकी, मनीष आहीर, सचिन आहीर, प्रभु दास, भानुप्रताप दास, सोहिलखान पठाण, अरमान चौहाण, राहुल सोलंकी, हिरेन सोनागरा और कैलाशचंद्र भील शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी फर्जी यानी शेल कंपनियों और किराए पर लिए गए अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। ठगी से प्राप्त रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर इस पूरे नेटवर्क के जरिए रुपए का लेन-देन और हेराफेरी की जाती थी।

3.82 करोड़ रुपए फ्रीज

इस ऑपरेशन में पूर्व कच्छ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कुल 8.46 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी की रकम में से 3.82 करोड़ रुपए से ज्यादा होल्ड और फ्रीज कराने में सफलता मिली है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 14 मोबाइल, 2 लैपटॉप और 1 सीपीयू हार्ड डिस्क सहित कुल 1.13 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया गया।

4 को जेल, 9 का रिमांड मंजूर

इस पूरी कार्रवाई में कच्छ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक एम.जे. हुण और लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक एस.वी. गोजिया व टीम शामिल थी। कार्रवाई में अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल और साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गांधीनगर की टीम का भी सहयोग मिला। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने 4 आरोपियों को जेल भेजने और 9 आरोपियों को 15 नवंबर तक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।