
Bengaluru cafe blast: बेंगलुरु के एक कैफे में हुए बम ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए की टीम ने ब्लास्ट के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को कोलकाता से दबोच लिया है। बता दें कि आरोपी कोलकाता में नाम बदल के रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अदबुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाज़ेब के रूप में हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि शाजिब ने कैफे में आईईडी बम रखा था, जबकि ताहा विस्फोट का प्लान बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून से बचने का मास्टरमाइंड है।
एनआईए ने की थी 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा
गौरतलब है कि 1 मार्च को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड रामेश्वरम कैफे में एक आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। एनआईए ने मामले में संदिग्ध के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। बता दें कि एनआईए ने कर्नाटक में कई बसों में सफर कर रहे संदिग्ध के कई तस्वीरें जारी की थी।
Updated on:
12 Apr 2024, 12:04 PM IST
Published on:
12 Apr 2024, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.