Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा का आज 118वां दिन है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की तरफ से उठाए कई सवालों के जवाब दिए। टी-शर्ट बवाल पर भी अपना पक्ष रखा। #Haryana
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 118वां दिन है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष के एक एक सवाल का सीधा सीधा जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहाकि, जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने मार दिया उसको'। टी-शर्ट पहनने पर राहुल बोले कि, मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है। मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह अपना काम कर रहे हैं। ये देश तपस्वियों का हैं। साथ ही एक और राज क खुलासा किया कि, सर्दी के समय टी-शर्ट पहनने को लेकर उन्हें अपनी मां सोनिया गांधी से डांट पड़ी। भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी ने कहाकि,कन्याकुमारी से हरियाणा तक बहुत अच्छा समर्थन मिला। पहले लोग कह रहे थे कि केरल में समर्थन मिला और कहीं नहीं मिलेगा। लेकिन सब जगह हमें अच्छा समर्थन मिला। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे समर्थन में बढ़ रहा है।
कांग्रेस पार्टी का सिंबल हाथ का निशान, अभय मुद्रा है
भारत जोड़ो यात्रा के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दसवीं प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि, हाथ का निशान जो कांग्रेस पार्टी का सिंबल है, यह अभय मुद्रा है। गौतम बुद्ध, भगवान महावीर और गुरुनानक भी इस मुद्रा में देखे जाते हैं। ये शिव की पहचान है जोकि एक तपस्वी समझ सकता है। आपको कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तपस्या दिख रही है। हिन्दुस्तान का एक मजदूर या किसान नहीं जो मुझसे ज्यादा चला है। पर चर्चा केवल मेरी हो रही है।
कांग्रेस तपस्वी की पार्टी
राहुल गांधी ने कहाकि, वह अपना काम कर रहे हैं, जैसा कि गीता में है और उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि, भाजपा उनकी पूजा करा रही है, जबकि कांग्रेस तपस्वी की पार्टी है।
यह राजनीतिक यात्रा नहीं
राहुल गांधी ने कहा, यात्रा का लक्ष्य भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ है और यह राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए है। ये विचारधारा की यात्रा है। भाजपा जबरदस्ती लोगों पर अपनी पूजा थोप रही है, इसलिए प्रधानमंत्री किसी से बातचीत करने नहीं आते हैं।
अंतिम चरण में है भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है और जनवरी में श्रीनगर में समाप्त होगी। यात्रा पंजाब, फिर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।