3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident: सोन कैनाल में पलटी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, बिहार में बड़ा हादसा

Big Accident: बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में कार चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident Aurangabad Bihar

Big Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक पटना के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने बताया कि पटना के राजीव नगर के कुछ लोग सावन के पवित्र महीने में रोहतास जिले के गुप्ताधाम भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करने गए थे। इसके बाद भगवान का दर्शन कर सभी कार से लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर-बारून रोड पर चमन बिगहा के समीप कार एक नहर में जा गिरी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने क्या बताया

दाउदनगर के थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार कब नहर में गिरी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। जब ग्रामीणों ने नहर में एक कार को गिरा देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है।

Story Loader