
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना व कांगड़ा की सीमा पर स्थित सिक्कर का परोह में श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप ट्राला पलट गया। हादसे में 38 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से 10 को गंभीर हालत में क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के नकदोर के करीब 38 श्रद्धालु मंगलवार को पिकअप गाड़ी में माता ज्वाला जी मंदिर से माथा टेकने के बाद नैना देवी मंदिर जा रहे थे। दोपहर के समय कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ट्राला में सवार 38 श्रद्धालु घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रैफर कर दिया। हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। अंब के पुलिस उपाधीक्षक वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। घायलों का अंब अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि कुछ को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।
Published on:
30 Jul 2024 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
