21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में विधायकों को मिलेगा 4 करोड़ का फंड, जानिए किस राज्य में विधायक को मिलता है कितना फंड?

MLA-MLC Development Fund: बिहार सरकार ने राज्य के विधायक (MLA) और विधान परिषद सदस्यों (MLC) को हर साल मिलने वाले विकास निधि फंड को बढ़ा दिया है। यहां जानिए देश के अन्य राज्यों में विधायकों को कितना फंड मिलता है।  

2 min read
Google source verification
बिहार में विधायकों को मिलेगा 4 करोड़ का फंड, जानिए किस राज्य में विधायक को मिलता है कितना फंड?

बिहार में विधायकों को मिलेगा 4 करोड़ का फंड, जानिए किस राज्य में विधायक को मिलता है कितना फंड?

Bihar MLA-MLC Development Fund: बिहार सरकार ने राज्य के विधायक (MLA) और विधान परिषद सदस्यों (MLC) को हर साल मिलने वाले विकास निधि फंड को बढ़ा दिया है। पहले राज्य में विधायक और विधान परिषद सदस्यों को हर साल अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने के लिए 3 करोड़ रुपए का फंड मिलता था। अब इस फंड को बढ़ाकर 4 करोड़ कर दिया गया है। बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को विधायक निधि फंड को बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी। कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि सरकार के इस फैसले से बिहार विधानसभा सदस्य और बिहार विधान परिषद सदस्य अब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए चीफ मिनिस्टर लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (CMLADS) के तहत अधिक धन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

देश के अन्य राज्यों में कितना है विधायक फंड

बिहार में विधायक निधि फंड बढ़ाए जाने के बाद अन्य राज्यों में विधायकों को मिलने वाले फंड के बारे में लोगों में उत्सुकता है। लोग यह जानना चाहते है देश के अन्य राज्यों में विधायकों को कितना फंड मिलता है। यहां जानिए देश के अन्य राज्यों में विधायक को मिलने वाले फंड के बारे में, नीचे देश के अलग-अलग राज्यों के विधायकों को मिलने वाले फंड से संबंधित टेबल दिया गया है। इस समय दिल्ली में विधायक को सर्वाधिक 10 करोड़ का फंड मिलता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में विधायकों को मिलता फंड मिलता है-









































































राज्यफंड
दिल्ली10 करोड़
अरुणाचल प्रदेश5 करोड़
उत्तर प्रदेश5 करोड़
महाराष्ट्र5 करोड़
राजस्थान5 करोड़
उत्तराखंड5 करोड़
केरल5 करोड़
तेलंगाना5 करोड़
बिहार4 करोड़
मध्य प्रदेश3 करोड़
आंध्र प्रदेश2 करोड़
तमिलनाडु2 करोड़
हिमाचल प्रदेश2 करोड़
कर्नाटक2 करोड़
असम2 करोड़
गुजरात1,5 करोड़


क्या होता है विधायक फंड

भारत के कई राज्यों में विधान सभा के सदस्यों को स्थानीय क्षेत्र विकास कोष (MLA-LAD) मिलता है। इस कोष का इस्तेमाल प्रत्येक विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए करते हैं। विधायक फंड की राशि विधायकों को सीधे नहीं मिलती है। इस राशि से कोई भी विधायक अपने क्षेत्र में कोई विकास कार्य करने की सिफारिश करता है तब वह राशि संबंधित विभाग को दी जाती है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली के विधायक-मंत्री की सैलरी में भारी-भरकम बढ़ोतरी, CM का वेतन 130 प्रतिशत बढ़ा