30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू की हुंकार- ‘2024 में भाजपा का सफाया’, तेजस्वी बोले- ‘BJP में लीडर नहीं सब डीलर’, पढ़े पूर्णिया रैली की बड़ी बातें

Bihar Mahaghatbandhan Rally: बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार 25 फरवरी को महागठबंधन की ओर से एक बड़ी रैली आयोजित की गई। रैली में राजद, जदयू, हम, कांग्रेस, लेफ्ट सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। रैली को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया।  

3 min read
Google source verification
313.jpg

Bihar Mahaghatbandhan Rally in Purnia Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav attack on BJP

Bihar Mahaghatbandhan Rally: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलें आम चुनाव को लेकर सियासी समीकरण बनाने में जुटी हैं। इसी कड़ी में शनिवार 25 फरवरी को बिहार में दो बड़ी रैली हुई। एक तरफ बीजेपी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया तो दूसरी ओर पूर्णिया में महागठबंधन की ओर से बड़ी रैली बुलाई गई थी। पूर्णिया की रैली में जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा, लेफ्ट के बड़े नेताओं के साथ-साथ बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद मौजूद थे। महागठबंधन की पूर्णिया रैली को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू पहली बार किसी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वीडियो क्रॉन्फ्रेसिंग के जरिए लालू ने जनसभा को करीब 10 मिनट तक संबोधित किया। पढ़िए इस रैली से जुड़ी बड़ी बातें।



लालू प्रसाद यादव बोले- बीजेपी कोई पार्टी नहीं, वो RSS का मुखौटा-

पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली में लालू यादव ने कहा- बीजेपी कोई पार्टी नहीं, वो RSS का मुखौटा है। भाजपा और RSS घोर आरक्षण विरोधी हैं। एक साथ रहिए। एकजुट रहिए। हम साथ रहेंगे तो ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। रैली में लालू दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। लालू ने कहा- देश से नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का समय आ चुका है। हम और नीतीश एक हो गए हैं। अब हमेशा साथ रहेंगे। 2024 में रिकॉर्ड तोड़ना है।

आरक्षण और आरएसएस और किडनी देने वाली बेटी पर ये बोले लालू-

लालू ने याद दिलाया कि बिहार वालों के साथ मिलकर मैंने RSS के रथ को रोका था। बिहार की करवट पर देश में हवा बदलती है। ये जो RSS है यह गुरु गोलवलकर की पार्टी है। गोलवलकर ने 'बंच ऑफ थॉट्स' में दो खतरनाक बात लिखे हैं। उन्होंने लिखा है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में अगर कोई दलित पूजा करने पहुंच जाए तो उसको जूते से मारकर बाहर करो। इसके अलावा लिखा है आरक्षण को समाप्त करना चाहिए, इसमें बदलाव करना चाहिए। आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। ये है RSS और BJP का असली चेहरा।

रैली में लालू ने किडनी देने वाली बेटी रोहिणी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रोहिणी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। उसने मेरे लिए जो किया वो कोई नहीं कर सकता है। मैं रोहिणी का कर्ज कभी नहीं उतार सकता हूं।


विपक्षी एकता को ले नीतीश का कांग्रेस को संदेश-

महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने फिर से विपक्षी एकजुटता की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तय करे कि अगर हम सभी एकजुट हों तो 2024 में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। सीएम ने कहा जीवन भर आप लोगों के हित के लिए काम करेंगे। मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। मेरी ख्वाहिश है कि देश आगे बढ़े, इसके लिए बीजेपी को हराना होगा। बिहार में जैसे हम एकजुट है, वैसे देश में एकजुट होना होगा।


PM-CM बनने की किसी को इच्छा नहीं, अफवाहों पर ध्यान नहीं देंः तेजस्वी


नीतीश से पहले तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैसे हमारे यहां महागठबंधन है। वैसे ही देश में भी महागठबंधन है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने की किसी की इच्छा नहीं है। हमें बस मिलकर इन लोगों को देश से बाहर करना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देना है। 24 की लड़ाई संघियों, RSS और भाजपा से लड़ाई है।

यह भी पढ़ें - नीतीश-तेजस्वी पर बरसे, जंगलराज की दिलाई याद, पढ़िए अमित शाह के सभा की खास बातें


बीजेपी के लोग लीडर नहीं डीलरः तेजस्वी-

तेजस्वी ने आगे कहा कि ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। लालू ने कहा कि हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है।


नीतीश कुमार का बीजेपी पर हमला-

नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने(BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया। इनलोगों ने जो 2015 के वि.स चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है।

यह भी पढ़ें - महागठबंधन रैली में तेजस्वी का ऐलान, 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाएगी बिहार की जनता

Story Loader