
Tejashwi Yadav Nitish Kumar: दिल्ली में नई सरकार की गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी की नई सरकार में किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं। तेजस्वी यादव ने भी इस ओर इशारा किया है।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार किंग मेकर बना है, इसलिए बिहार में बेरोजगारी हटाने व पलायन रोकने एवं उद्योग-धंधे लगाने के लिए निम्न शर्तों पर समर्थन होना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने अयोध्या सीट पर जीत का भी जिक्र किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम अयोध्या जीत गए। हम कहते थे कि भाई जो नफरत करता है, वो टिक नहीं सकता। तेजस्वी ने यह भी कहा कि PM मुसलमानों भाइयों के बारे में इतना जहर बोलते थे, नफरत की बात करते थे... आज देखिए राम जी ने उनको सबक सिखा दिया।
NDA ने बिहार में 75 प्रतिशत सीटें जीतकर अपना दबदबा तो बनाए रखा मगर पिछली बार वाला जादू नहीं चला पाए। 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में 39 सीटें जीतने वाले NDA को इस बार 30 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। महागठबंधन ने पिछली बार महज किशनगंज की 1 सीट जीती थी। इस बार उसने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पूर्णिया की सीट पर पप्पू यादव ने निर्दलीय जीत हासिल की है।
Updated on:
06 Jun 2024 09:08 am
Published on:
06 Jun 2024 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
