5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Weather Forecast Today: बिहार में आज मौसम रहेगा सुहावना, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Bihar Weather Forecast Today. बिहार में आज भी मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं कई इलाकों में बारिश की संभावना भी है। गुलाब चक्रवात का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Singh

Sep 29, 2021

bihar weather news updates forecast today 29 09 2021

bihar weather news updates forecast today 29 09 2021

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मानसून कमजोर पड़ चुका है। बावजूद इसके राज्य में कुछ स्थानीय कारणों से अच्छी बारिश हो रही है। दो दिन पहले तक बिहार के कई इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन कल राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी राज्य में मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं कई इलाकों में बारिश की संभावना भी है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में गुलाब चक्रवात का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते आगामी 24 घंटे के दौरान चक्रवाती हवा के तेज होने की संभावना है। चक्रवाती हवा तेज होने से वायुमंडल में अधिक नमी होगी। प्रदेश में आज उत्तर पूर्व, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण मध्य भाग के कुछ स्थानों पर तथा दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

सबसे भागलपुर रहा सबसे अधिक गर्म

अगर राज्य में कल के मौसम के हाल का जिक्र करें तो बिहार की राजधानी पटना का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भागलपुर में सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते दिन सिवान, झाझा, पचरूखी, सबौर और अररिया में अच्छी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: अगले दो दिनों तक बिहार के कई इलाकों में बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि राज्य में हो रही इस बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इससे पैदावार में इजाफा होगा और कीटनाशक के छिड़काव की जरूरत नहीं होगी। वहीं राज्य के कई हिस्से अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इस इलाके में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।