
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 3 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी हो गई। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं और इन सभी पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में भाजपा ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से रोहताश जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को उम्मीदवार बनाया है। महेंद्रगढ़ से राम विलास शर्मा का टिकट भाजपा ने काट दिया है। वह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
Published on:
12 Sept 2024 06:23 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
