1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेताओं ने देवघर एयरपोर्ट से जबरन भरी उड़ान, FIR के बाद उपायुक्त पर भड़के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, बोले- नहीं हुआ नियम का उल्लंघन

देवघर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) दबाव बनाकर चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराने को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित 9 लोगों पर FIR दर्ज किया गया है, जिसके बाद देवघर उपायुक्त पर भड़कते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कहा कि नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 03, 2022

bjp-leaders-forcibly-took-flight-from-deoghar-airport-bjp-mp-nishikant-dubey-furious-at-deputy-commissioner-after-fir.jpg

BJP leaders forcibly took flight from Deoghar airport, BJP MP Nishikant Dubey furious at Deputy Commissioner after FIR

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। देवघर पुलिस की ओर से कहा गया है कि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा अभी तक नहीं है। इसके बाद भी बीजेपी सांसदों ने कथित तौर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) पर दबाव बनाकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराया, जिसको लेकर एयरपोर्ट पर तैनात DSP सुमन आनंद ने BJP सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित 9 लोगों पर FIR दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से जबरन उड़ान भरने का मामला बुधवार 31 अगस्त का है।

DSP सुमन आनंद ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि इन लोगों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के रूम में प्रवेश करके 'सुरक्षा मानकों' का उल्लंघन किया है और अधिकारियों पर टेक-ऑफ करने के लिए दबाव डाला। DSP ने अपनी शिकायत में सीसीटीवी फुटेज का भी उल्लेख किया। इसको लेकर कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित 9 लोगों पर IPC की धारा 336, 447 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


FIR दर्ज होने के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त को पता है कि ये मामला हाईकोर्ट में नहीं टिकेगा क्योंकि अगर एयरपोर्ट पर कुछ गलत होता है तो इंचार्ज एयरपोर्ट अथॉरिटी का डायरेक्टर होता है। वह कह रहे हैं कि हमने कोई नियम का उल्लंघन नहीं किया है। सब कुछ सही समय पर सही नियम के अनुसार हुआ है।


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा झारखंड को इस्लामिक राज्य नहीं बनने देगी। झारखंड मुस्लिम मोर्चा की हिलते हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंका के राजपक्षे परिवार की तरह सोरेन परिवार को भ्रष्टाचार के कारण झारखंड छोड़ना पड़ेगा। यह मेरे उपर 37 वां केस है, आंदोलन जारी है।


भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि अंकिता के यहां जाने से झारखंड के CM बौखला गए हैं। निशिकांत जी के बेटों तक पर झूठे केस कर रहे हैं। हम झारखंड के पीड़ितों की आवाज़ उठाते रहेंगे। इस्लामिक तुष्टिकरण में डूबी सरकार का पर्दाफाश करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि तुम्हारी पुलिस और मुकदमे हमें ना डरा सकते, ना रोक सकते।