28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग पर भाजपा MLA ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

FIR Against Sikkim EX -CM Pawan chamling: सिक्किम में भाजपा विधायक ने पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sikkim EX -CM Pawan chamling

Sikkim EX -CM Pawan chamling

FIR Against Sikkim EX -CM Pawan chamling: सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। इनपर भाजपा विधायक वाईटी लेप्चा ने तीस्ता ऊर्जा प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। भाजपा MLA ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि सिक्किम के सबसे बड़े जल वैद्युत परियोजना में पूर्व सीएम ने भारी भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने आगे कहा कि बीते सप्ताह प्रदेश में आए फ्लैश फ्लोड में हुए भीषण नुकसान में पूर्व सीएम की अहम भूमिका है।

क्या है तीस्ता ऊर्जा प्रोजेक्ट?

तीस्ता ऊर्जा प्रोजेक्ट भारत की दूसरी सबसे बड़ी रन-ऑफ-द-रिवर जल विद्युत परियोजना है। बता दें कि बीते मंगलवार की रात को सिक्किम में आई अचानक बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। इसमे लगभग 25,000 से लोग प्रभावित हुए हैं और 30 ज्यादा लोगों की मौत समेत 1,200 से अधिक घरों, सड़कों और पुलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।