
BJP mocks Rahul Gandhi with 'Khatam, tata' video, Congress spokesperson Supriya Shrinate said- 'BJP has become a chawni raid troll'
कांग्रेस की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में चल रही है, जिसे पर भाजपा शुरू से ही अलग-अलग तरीकों से निशाना साधा रही है। वहीं कांग्रेस भी भाजपा के हर हमले का लगातार जवाब दे रही है। आज रविवार को BJP के कई नेताओं, प्रवक्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए एक पैरोडी वीडियो शेयर किया है, जिसे भाजपा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है। वीडियो में गोवा, गुलाम नबी आजाद के बाद जम्मू-कश्मीर में नेताओं का इस्तीफा और राजस्थान सियासी घमासान का जिक्र किया गया है।
वहीं वीडियो के लास्ट में सोनिया गांधी को भी दिखाया गया है। बीजेपी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है " मम्मी ये दुःख खतम काहे नहीं होता है? "मां, बुरा वक्त क्यों नहीं खत्म हो जाता? खतम...टाटा...अलविदा।"
भाजपा बनी चवन्नी छाप ट्रोल: सुप्रिया श्रीनाते
राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए पैरोडी वीडियो में कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने BJP पर निशाना साधते हुए ट्वीट करके कहा "भारत जोड़ो यात्रा के डर से पूरी भाजपा चवन्नी छाप ट्रोल बन गई है।पर यह डर अच्छा है! काश, इतनी मेहनत बेरोजगारी और महंगाई का समाधान ढूंढने में लगायी होती।"
यह भी पढ़ें: 'राहुल नाम मेरा, रिकार्ड बदनाम मेरा' असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो के जरिए राहुल गांधी पर साधा निशाना
कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हादसा
कर्नाटक में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 4 लोगों को करंट लग गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि "आज यात्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, बल्लारी के मोका कस्बे के पास 4 व्यक्तियों को मामूली बिजली का झटका लगा। राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि चारों लोग ठीक हैं। इसके साथ कांग्रेस ने चारों लोगों को 1 लाख रुपए आर्थिक मदद देने देगी।"
Updated on:
16 Oct 2022 01:18 pm
Published on:
16 Oct 2022 01:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
