4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संसद में सवाल पूछने के बदले… कैश और गिफ्ट, महुआ मोइत्रा पर भाजपा MP ने लगाए गंभीर आरोप

TMC MP Mahua Moitra: भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत और गिफ्ट लेती हैं।

2 min read
Google source verification
Cash For Query Row

,,

TMC MP Mahua Moitra: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने महुआ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो संसद में अडानी के खिलाफ सवाल पूछने के बदले रिश्वत और गिफ्ट लेती हैं। भाजपा एमपी निशिकांत दूबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख ये गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि बिजेनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के बीच रिश्वत का लेन देन हुआ है।

बंगाल भाजपा महासचिव ने की जांच की मांग

भाजपा एमपी की ओर से लगाए गए इन आरोपों के बाद सियासत गरमा गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि हम जानना चाहते हैं कि क्या महुआ मोइत्रा ने रिश्वत ली है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ निशिकांत दुबे आरोप लगा रहे हैं कि महुआ मोइत्रा संसद में कुछ विशेष प्रश्न उठाने के बदले में किसी मिस्टर हीरानंदानी से पैसे या रिश्वत ले रही हैं... हम जानना चाहते हैं कि क्या महुआ मोइत्रा ने रिश्वत ली है। जांच होने दीजिए और अगर यह साबित हो गया तो उन्हें सांसद पद से बर्खास्त कर दिया जाए। हम जांच चाहते हैं।

महुआ का आया रिएक्शन

फर्जी डिग्रीवाला और अन्य के खिलाफ कई विशेषाधिकारों का उल्लंघन लंबित है @बीजेपी4इंडिया. अध्यक्ष द्वारा उन पर कार्रवाई समाप्त करने के तुरंत बाद मेरे खिलाफ किसी भी प्रस्ताव का स्वागत है। @dir_ed और अन्य लोग मेरे दरवाजे पर आने से पहले अडानी कोयला घोटाले में एफआईआर दर्ज कराएं का भी इंतजार है।

निशिकांत दूबे पर बोला हमला

उन्होंने एक दूसरे ट्विट में कहा, 'मै गलत तरीके से मिले कैश और गिफ्ट को एक कॉलेज/विश्वविद्यालय खरीदने के लिए इस्तेमाल कर रही हूं, जिससे फाइली दूबे एक असली डिग्री खरीद सकें। कृपया @ओम्बिरलाकोटा,@लोकसभास्पीकर झूठे हलफनामे के लिए उनके खिलाफ जांच पूरी करें और फिर मेरी जांच समिति गठित करें।'

2005 में भी आया था ऐसा मामला

मालूम हो कि साल 2005 में भी ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें तत्कालीन लोकसभा स्पीकर पवन बंसल ने मामले की जांच कराई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कई सांसदों की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

Story Loader