
BJP MP Nishikat Dubey Affidavit TMC MP Mahua Moitra Matriculation Tweet
Nishikat Dubey VS Mahua Moitra: झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे की गिनती भाजपा के तेज तततर्रार नेताओं में होती है। गोड्डा, देवघर, जामताड़ा के साथ-साथ इनका दबदबा बिहार के भागलपुर, बांका जैसे जिले में ही है। संसद में आक्रमक अंदाज में विपक्षी नेताओं को हवा निकालने में भी निशिकांत दुबे माहिर है। लेकिन अब वो खुद को चुनावी हलफनामे को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। कांग्रेस के एक सांसद ने लोकसभा स्पीकर से निशिकांत दुबे के चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इसके बाद अब टीएमसी की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने भी निशिकांत दुबे पर हमला बोला है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री और उम्र पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट को शेयर कर सवाल उठाया है कि दस साल की उम्र में वे हाई स्कूल कैसे पास हो गए?
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर निशिकांत पर बोला हमला-
दरअसल टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सांसद के कई कागजात भी सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे की ओर से फाइल किए गए एफिडेविट में उनकी शिक्षा और उम्र को लेकर अगल-अलग दावे किए गए हैं। इसके आधार पर सवाल उठाया है कि दस साल की उम्र में हाईस्कूल कैसे पास हो गये?
10 साल की उम्र में ही मैट्रिक कैसे पास की-
टीएमसी सांसद मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा, 2009 के शपथ पत्र में दुबे की आयु 37 वर्ष है, 2014 के शपथ पत्र की आयु 42 वर्ष है। इसलिए वे साल 1972 में पैदा हुए। दोनों शपथ पत्रों में 1982 में मैट्रिक पास करने का जिक्र है। इसलिए 10 साल की उम्र में ही उन्होंने मैट्रिक पास किया। ऐसी प्रतिभा? हम बेचारे नगरवधू तो आश्चर्य में ही देख सकते हैं।
भाजपा सांसद ने बिना नाम लिए नगरवधू का किया था इस्तेमाल-
दरअसल, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, निशिकांत दुबे की एमबीए डिग्री को लेकर हमलावार हैं। इस पर निशिकांत दुबे ने शनिवार को मोइत्रा के जवाब में बिना किसी का नाम लिए नगरवधू शब्द का इस्तेमाल कर सवाल खड़े किए थे। अब मंगलवार को मोइत्रा ने अपने ट्वीट में स्वयं के लिए नगरवधू शब्द का इस्तेमाल किया है।
कांग्रेस विधायक ने निशिकांत दुबे को बताया फर्जी-
मोइत्रा के बाद कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह ने भी एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए निशिकांत दुबे को फर्जी करार दिया है। विधायक ने दावा किया कि जब उन्होंने उनकी डिग्री पर सवाल उठाया तो बीजेपी नेता ने ब्लॉक कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी निशिकांत दुबे की डिग्री और उम्र को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे यूजर-
रोहित यादव नाम के यूजर ने लिखा कि सांसद जी ने महज 10 वर्ष की आयु में ही हाईस्कूलह्व पास कर लिया। अब देश विश्व गुरु जरूर बनेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि झूठा हलफनामा देकर अपराध करने में कोई हिचकिचाहट नहीं, क्योंकि भारत में आप इसे बिना दंड के अंजाम दे सकते हैं। यहां तक कि चुनाव आयोग भी इसे माफ कर सकता है।
यह भी पढ़ें - LPG सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों को लेकर TMC सांसदों का धरना, जमकर की नारेबाजी
Published on:
21 Mar 2023 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
