3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP News: अयोध्या में भाजपा की हार के बाद छलक रहा दर्द, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ayodhya Election Result Reaction: अयोध्या में BJP की हार को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अयोध्या में क्यों हार गई भाजपा।

2 min read
Google source verification
Ayodhya Bjp Lost

Ayodhya Election Result Reaction: लोकसभा चुनाव के नतीजों में हार-जीत के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कोई गुबार निकाल रहा है तो कोई हार के कारणों पर बोल रहा है। चुनाव में BJP की ओर से गंवाई गई सीटों को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है। इसमें ज्यादा चर्चित है अयोध्या (Ayodhya) की हार। न केवल लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं बल्कि नेता भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि भाजपा की सीटें बहुमत से कम क्यों रह गई। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार आंकड़ा गिर कैसे गया।


अयोध्या हार की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई


लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कई सीटें गंवाई है। हर सीट की हार को लेकर भाजपा में आत्ममंथन भी शुरू होगा, लेकिन कई सीटों की हार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर हो रही है। इसको लेकर कुछ अहम लोगों के बयान भी वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक बड़ा बयान द कश्मीर फाइल्स के डॉयरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री का सामने आया है।

हिन्दू धर्म के शोषण से दूर रहे राजनेता- विवेक रंजन अग्निहोत्री


विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति को अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए हिन्दू धर्म का शोषण करने से दूर रखना चाहिए। यह एक ऐसी विजय है, जिसे आप कभी नहीं जीत सकते। आपको बता दें कि अग्निहोत्री अपने विवादित बयानों को लेकर पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं। खासकर हिन्दुत्ववादी विचारों से ओतप्रोत उनके बयान चर्चा में आते रहे हैं। लेकिन अयोध्या में भाजपा की हार के बाद लम्बा-चौड़ा बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने बयान में राजनेताओं को सत्ता प्राप्ति व वोट पाने के लिए हिन्दू धर्म की आड़ नहीं लेने की नसीहत दी है।


अक्सर मंत्री चुनाव हारते हैं- बृजभूषण सिंह


उत्तरप्रदेश राज्य की कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि यूपी में सीटें क्यों खोई, इसकी समीक्षा उच्च स्तर पर होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के मंत्री के दुबारा चुनाव लडऩे पर उनके जीतने की संभावना कम रहती है। किसी भी सरकार या पार्टी का चुनाव हो, मंत्री के लिए दुबारा चुनाव जीतना मुश्किल होता है। क्योंकि सरकारी कामकाज में व्यस्तता के चलते वो क्षेत्र में स्थानीय पकड़ नहीं रख पाता।


तो वो चुनाव हार जाते…


हरियाणा की गुडग़ांव सीट से चुनाव जीते इन्द्रजीतसिंह राव का बयान चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा झूठा था। टीवी वाले मुझे 400 पार नारे पर पूछते थे तो मैं क्या जवाब देता। राव ने हरियाणा की भाजपा इकाई पर भी सवाल खड़े किए और बोले, उनके देहात के कार्यकर्ता नहीं होते तो वो चुनाव हार जाते। राव ने चुनाव में फिल्म अभिनेता कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को 80 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है।

Story Loader