
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी ने राज्य की सभी 42 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रविवार को कोलकाता में एक रैली के दौरान सभी उम्मीदवारों की घोषणा की और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी कैंपेन का भी आगाज किया। टीएमसी की इस लिस्ट पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद को जगह दी गई है। जबकि नुसरत जहां और अर्जुन सिंह समेत कई नेताओं के टिकट काटे गए हैं। इसी बीच आसनसोल लोकसभा सीट से फेमस एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट मिलने पर भाजपा ने हमला बोला है।
[typography_font:14pt;" >भाजपा ने आसनसोल से पवन सिंह को बनाया था उम्मीदवार
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भाजपा ने असनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि ऐलान के एक दिन बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए कहा, “ मुझे प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद, लेकिन मै किन्हीं कारणों से असनसोल से चुनाव नहीं लडूंगा।
Updated on:
11 Mar 2024 10:14 am
Published on:
11 Mar 2024 10:12 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
