यूपी में बीजेपी पार्टी के बड़े नेता और सांसद वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, मेनका गांधी, बृजभूषण शरण सिंह, जनरल वीके सिंह, संतोष गंगवार, रमापति राम त्रिपाठी, संघमित्रा मौर्य, और सत्यदेव पचौरी के टिकट कटने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि, इन सीटों पर सांसदों के समर्थक अपने- अपने तर्क दे रहे हैं। उनका मानना है कि सांसदों को टिकट बंटवारे में देरी का फायदा मिलेगा। कुछ नेता सीटों पर टिकटों में कोई बदलाव न होने का दावा भी कर रहे हैं।