7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्सटार्शन गर्लफ्रेंड दिव्या ने हनीट्रैप में फंसा गैंगस्टर ब्वायफ्रेंड की कराई थी हत्या, CCTV Video में देखिए कैसे ठिकाने लगाई गई लाश

Divya Pahuja case: गुडगांव में गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुआ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिव्या होटल मालिक दिव्या को काफी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी।

2 min read
Google source verification
_model_divya_pahuja_doing_sextorstion_with_obscene_pictures.png

Divya Pahuja Murder Case: गुडगांव में गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुआ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिव्या होटल मालिक दिव्या को काफी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। उसके पास अभिषेक की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थे। इन्हीं तस्वीरों के माध्यम से वह आए दिन पैसे मांग रही थी। दैनिक खर्चों के अलावा वह मोटी रकम भी वसूल रही थी। 2 जनवरी 2024 को भी इन्हीं तस्वीरों को अभिषेक ने दिव्या से मांगा लेकिन बात नहीं बनी। मोबाइल का पासवर्ड पूछा तो दिव्या पाहुआ ने नहीं बताया। इसके बाद फिर उसने गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक अभिजीत, कर्मचारी हेमराज और ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है।

हत्या के बाद लाश गायब
अभिजीत सिंह ने पुलिस को बताया है कि हत्या के बाद 10 लाख रुपए का लालच देकर अपने दो दोस्तों को दिव्या की लाश ठिकाने के लिए सौंप दी। इसके बाद से अब तक दिव्या की लाश बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस अब इन दोनों की तलाश कर रही है।

गैंगस्टर के परिवार पर भी हत्या का आरोप
मॉडल दिव्या पाहूजा की हत्या में गैंगस्टर संदीप गाडौली के भाई और बहन पर भी आरोप लगा है। दिव्या की बहन नैना पाहुजा ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कराया है। नैना ने आरोप लगाया है कि दिव्या पाहुजा 1 जनवरी को अभिजीत से मिलने गई थी। 2 जनवरी सुबह 11:50 बजे आखिरी बार कॉल पर बात हुई। इसके बाद नंबर बंद हो गया। जब वह अभिजीत के घर गई तो दिव्या का फोन उसके दोस्त बलराज के पास था।

मुंबई में हुई थी हत्या
दिव्या के ब्वायफ्रेंड गैंगस्टर संदीप की मौत मुंबई मुठभेड़ में हुई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इसे अंजाम दिया था। इस मुठभेड़ को फर्जी बताया गया और कहा गया कि दिव्या की मदद से संदीप को फंसाकर उसकी हत्या की गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दिव्या, उसकी मां सहित पांच पुलिसकर्मियों मामला दर्ज किया था।

हनीट्रेप में करा दी हत्या
मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि संदीप का प्रतिद्वंद्वी बिंदर एक अलग गिरोह चलाता था और वह संदीप को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके बाद उसने अपने भाई मनोज की मदद से दिव्या को हनीट्रैप के लिए राजी किया। इसके बाद मुंबई में संदीप की हत्या हो गई। सात साल बाद इस मामले में दिव्या को जून में जमानत मिली थी।