7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभेंदु के PA की हत्या के बाद अब हावड़ा में बमबाजी, कई लोग घायल

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब हावड़ा में बमबाजी की घटना समाने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग घायल हो गए है।

2 min read
Google source verification
Tensions flare in Howrah

Tensions flare in Howrah

West Bengal Election Violence 2026: विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल उबल रहा है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब हावड़ा में बमबाजी की घटना समाने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग घायल हो गए है। खबरों के मुताबिक कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई। यह धमाका हावड़ा जिले के शिवपुर इलाके में हुआ है। इस धमाके में बीजेपी और टीएमसी के लगभग कुछ कार्यकर्ता घायल हुए है। बताया यह भी जा रहा है कि बमबाजी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई है।

बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी समर्थकों ने कथित तौर पर क्रूड बम से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला बोला दिया। इस घटना में बीजेपी के दो कार्यकर्ता घालय हो गए है। उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। मौके पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस कमिश्नर बोले, स्थिति काबू में है

शिवपुर के चौरा बस्ती इलाके से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां कथित तौर पर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। इस घटना पर हावड़ा शहर के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी का बयान सामने आया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एक राजनीतिक झड़प हुई थी, जिसमें कुछ व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में कर लिया। इस घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने उस मोटरसाइकिल को गुरुवार दोपहर को बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल इस जघन्य हत्याकांड में किया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार-पहिया वाहन के मालिकों की असली पहचान को लेकर अभी भी असमंजस में हैं। शुरुआती जांच में यह पता चला कि बुधवार रात जब अधिकारी के पीए भाजपा के एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तो मोटरसाइकिल सवार उनका पीछा कर रहा था, जिसे हत्यारा चला रहा था।