राष्ट्रीय

BSF को मिली बड़ी कामयाबी, भारत – पाक सीमा से 1 ड्रोन और हिरोइन किया बरामद

BSF recovered Pakistani drone: बार्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस को एक ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अमृतसर से पाकिस्तानी ड्रोन और एक पैकेट हेरोइन बरामद किया है।

less than 1 minute read
BSF recovered Pakistani drone

तरनतारन में भी BSF को मिली थी कामयाबी

इससे पहले सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के तरनतारन जिले के टीजे सिंह गांव के पास से 2.5 किलो मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया था। पाकिस्तानियों ने क्वाडकॉप्टर ड्रोन के माध्यम यह नशीला पदार्थ भारतीय सीमा में भेजा था। इसे बीएसएफ ने देखते ही मार गिराया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ तलाशी अभियान में क्वाडकॉप्टर ड्रोन और 2.5 किलोग्राम हेरोइन तरनतारन के राजोके गांव के धान के खेत में बरामद किया गया था। यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब बसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: क्या 14 दिन और सोयेगें लैंडर और रोवर? ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

Updated on:
24 Sept 2023 09:38 am
Published on:
24 Sept 2023 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर