भारत में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र है जहां बड़ी से बड़ी कंपनी के नेटवर्क भी नहीं पहुंच पाते है। जहां नेटवर्क उपलब्ध करवाने में जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियां भी असफल रही। आमतौर पर ऐसा पहाड़ी और जंगली इलाकों में देखा जाता है। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए बीएसएनएल ने भारत में पहली बार सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस की शुरुआत की है, जिसके जरिए लोग बिना फोन नेटवर्क के भी टेलीकॉम कनेक्टिविटी मिलेगी।