4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2025: वित्तमंत्री की Nirmala Sitharaman साड़ी में ऐसा क्या है खास जिसकी चारों तरफ हो रही चर्चा

Nirmala Sitharaman saree: आज सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट डे लुक पर है उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की सुंदर बॉर्डर वाली साड़ी पानी हुई है आइए जानते हैं क्यों खास है साड़ी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 01, 2025

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala sitharaman) आज कुछ समय में अपना आठवां बजट पेश करने वाली हैं। आज का दिन पूरे देश के लिए काफी बड़ा है लेकिन बजट से पहले सारा ध्यान उनकी साड़ी कि ओर बना हुआ है। 2025 के बजट के लिए उन्होंने सोने की बॉर्डर वाली एक खूबसूरत क्रीम कलर की साड़ी चुनी, जिसे कंट्रास्टिंग लाल ब्लाउज़ के साथ पहना है। आइए जानते हैं इस साड़ी की खासियत और इसका बजट से क्या कनेक्शन है।

साड़ी से मिला ये संदेश

वित्त मंत्री की साड़ी के कलर की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुई है। हमारे यहां हर रंग का अपना एक अर्थ होता है। और इस रंग को शान और शांति का प्रतीक माना जाता है। 2024 में भी सातवें बजट में उन्होंने सफेद रंग चुना जो शांतिपूर्ण और सुकून का प्रतिक माना जाता है।

तोहफे में मिली साड़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो साड़ी बजट के खास दिन के लिए चुनी है, वह उसे तोहफे में मिली थी। इस साड़ी को बिहार की रहने वाली पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उनको गिफ्ट किया था।

मधुबनी आर्ट का किया समर्थन

सीतारमण की इस साड़ी में मधुबनी आर्ट से पूरी साड़ी को डिज़ाइन किया गया है। वह अपनी इस साड़ी के जरिए इस पारंपरिक कला को जीवित रखने वाले कारीगरों का समर्थन भी कर रही हैं।

क्या है मधुबनी आर्ट

मधुबनी पेंटिंग, जिसे मिथिला कला भी कहा जाता है। चमकीले रंगों और विरोधाभासों या पैटर्न से भरी रेखाचित्रों की विशेषता है। पेंटिंग की यह शैली पारंपरिक रूप से क्षेत्र की महिलाओं द्वारा की जाती रही है, हालाँकि आजकल पुरुष भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़े: Budget 2025: वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman आज पेश करेंगी 8वां बजट, मिडिल क्लास को इन 10 बड़े वादों की उम्मीद