
Case Filed on BJP Leader who says shoot Congress MLA Priyang kharge
कर्नाटक में भाजपा के एक नेता पर कांग्रेस विधायक को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कर्नाटक पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ पर केस दर्ज किया गया है। मणिकांत के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विधायक पुत्र प्रियांक खरगे ने पुलिस से शिकायत की थी। इस शिकायत में उन्होंने लिखा था कि मणिकांत ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे को गोली मारने की बात कहने के आरोप में भाजपा नेता पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। केपीसीसी में सोशल मीडिया के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे खड़गे की शिकायत पर भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया गया कि खरगे ने कहा था कि निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी भाजपा नेता कहीं भी जाने में सक्षम नहीं है। इसके जवाब में राठौड़ ने कहा, "अगर आप (प्रियांक खड़गे) हमें एके-47 से गोली मारेंगे तो हम मरने के लिए और आपको भी गोली मारने के लिए तैयार हैं। भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव कर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ब्रम्हपुरा पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और राठौड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया। कलबुर्गी जिले में जनता पर खरगे परिवार का काफी प्रभाव है। हालांकि बीजेपी पिछले संसदीय चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे को हराकर उन्हें झटका देने में कामयाब रही थी। बाद में खरगे राज्यसभा के लिए चुने गए।
Published on:
14 Nov 2022 12:03 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
