scriptभारत ने जानवरों के लिए विकसित किया पहला कोरोना वैक्सीन,अब शेर और तेंदुए पर ट्रायल की योजना | Centre plans Covid vaccine trial on lions, leopards | Patrika News
राष्ट्रीय

भारत ने जानवरों के लिए विकसित किया पहला कोरोना वैक्सीन,अब शेर और तेंदुए पर ट्रायल की योजना

गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर में शेरों के प्रजनन के लिए एक नोडल सुविधा है, जिसमें 70 से अधिक शेर और 50 तेंदुए हैं। यहाँ 15 जानवरों पर ट्रायल किया जाएगा।

Jan 21, 2022 / 09:25 am

Mahima Pandey

India Develop first corona vaccine for animals

Centre plans Covid vaccine trial on lions, leopards

कोरोनावायरस ने मनुष्यों के साथ साथ जानवरों को भी काफी प्रभावित किया है। इंसानों के लिए तो कोरोना की वैक्सीन बन गई परंतु जानवरों के लिए नहीं बन सकी। हालांकि, इस दिशा में भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा के हिसार में स्थित केन्द्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पशुओं के लिए कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है। अब केंद्र सरकार इस वैक्सीन को शेर और तेंदुए के ऊपर ट्रायल करने की योजना बना रही है। वहीं, 23 स्वान (कुत्तों) पर पहले ही इसका ट्रायल हो चुका है और वो सफल भी रहा है। 21 दिनों बाद सभी में एंटीबॉडी विकसित हुई है।
15 जानवरों पर किया जाएगा ट्रायल

गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर में शेरों के प्रजनन के लिए एक नोडल सुविधा है, जिसमें 70 से अधिक शेर और 50 तेंदुए हैं। यहाँ 15 जानवरों पर ट्रायल किया जाएगा। 28 दिनों के अंतराल के साथ वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

दूसरे डोज के बाद लगभग दो महीने तक जानवरों को एंटीबॉडी कैसे विकसित हो रही है इसकी निगरानी की जाएगी। चिड़ियाघर के निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि केंद्र से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीनेशन ट्रायल शुरू हो जाएगा।
15 शेरों की हुई थी कोरोना से मौत

बता दें कि कुछ माह पहले चेन्नई के वंडालूर चिड़ियाघर में 15 शेरों की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि ये शेर डेल्टा वेरियंट से संक्रमित थे। इस वायरस के मनुष्यों से पशुओं में और फिर पशुओं से मनुष्यों में फैलने के कई अध्ययन सामने भी आए हैं।

ऐसे में जानवरों में भी इसे नियंत्रित करना आवश्यक हो गया था। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने ICAR-NRCE को जानवरों के लिए कोरोना वैक्सीन विकसित करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े – जानिए कब आएगा तीसरी लहर का पीक, और खत्म हो जाएगी ‘कोरोना महामारी’

यह भी पढ़े – क्या आप जानते हैं कोरोना काल की सबसे हिट दवा कौनसी है और यह कैसे काम करती है

Home / National News / भारत ने जानवरों के लिए विकसित किया पहला कोरोना वैक्सीन,अब शेर और तेंदुए पर ट्रायल की योजना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो