
सूर्य और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं हैं जिसका हिंदू धर्म और ज्योतिष में विशेष महत्त्व है। साल 2023 में चार ग्रहण पड़े, जिसमें से 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण थे। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है। जबकि पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा। बता दें कि हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय को शुभ एवं मांगलिक कामों के लिए अशुभ माना गया है। इसी वजह से शुरुआत से ही ग्रहण के दौरान ना तो पूजा- पाठ किए जाते हैं, ना ही मंदिरों के पट खोले जाते हैं। पिछले सप्ताह 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था और अब इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
कैसा लगता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण एक प्रकार की खगोलीय घटना है और यह तब होती है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाता है। इस कारण पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर दिखती है। ऐसे में आंशिक चंद्र ग्रहण ऐसा नजर आता है, जैसे चंद्रमा का एक हिस्सा काट दिया गया हो।
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण
मोक्ष काल- रात्रि 2:24 बजे
सूतक काल- 28 अक्टूबर को शाम 4:05 मिनट से शुरू, रात्रि 2:24 बजे समाप्त
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अमेरिका के पूर्वी उत्तरी भाग में दिखेगा।
Published on:
23 Oct 2023 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
