29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्रम के और नजदीक आज रात 2 बजे आएंगे “चंदा मामा”

Chandrayaan-3: अभी विक्रम लैंडर की चंद्रमा से सबसे कम दूरी 113 Km और सबसे ज्यादा दूरी 157 Km है।

less than 1 minute read
Google source verification
 Chandrayaan-3 just 113 km away from the moon, the lander sent pictures


आज रात 2 बजे इसरो चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए चंद्रमा के और करीब लाएगा। डीबूस्टिंग यानी स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को धीमी करना। इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 30 किमी और अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर रह जाने की उम्मीद है।


23 अगस्त को लैंडिंग कराने की कोशिश करेगा इसरो

बता दें कि जब चंद्रयान 3 चांद 23 अगस्त को से सबसे कम दूरी पर होगा। इस दिन शाम 5:47 बजे इसरो के द्वारा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा। 23 अगस्त को लैंडिंग में समस्या आती है तो एक महीने बाद फिर प्रयास होगा क्योंकि चंद्रयान-3 को अगली सुबह का इंतजार करना होगा, जो वहां 28 दिन बाद होगी।

चांद से 113 किलोमीटर दूर है चंद्रयान

अभी विक्रम लैंडर की चंद्रमा से सबसे कम दूरी 113 Km और सबसे ज्यादा दूरी 157 Km है। इसरो ने 18 अगस्त को डीबूस्टिंग के जरिए लैंडर की ऑर्बिट घटाई थी।

ये भी पढ़ें: लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत एक घायल

Story Loader