
Chandrayaan3
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंक्षान संगठन यानी इसरो 22 सितंबर को रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम को एक्टिव करने की कोशिश की थी, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो सका। अब इसरो ने चंद्रयान 3 मिशन को लेकर बड़ा अपड़ेट दिया है। इसरो के मुताबिक, 6 अक्टूबर को अगले चंद्र सूर्यास्त तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को एक्टिव करने की कोशिश जारी रखेगा।
एक बार फिर दोनों के एक्टिव होने की उम्मीद
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान 3 लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान एक चंद्रदिवस और 200 से 250 डिग्री सेल्सियस तक कम तापमान में रहने के बाद निष्क्रिय रहे। लेकिन जैसे -जैसे चंद्रमा पर गर्मी बढेगी, ऐसे में रोवर और लैंडर एक बार एक्टिव हो सकते हैं।
चांद की सतह पर कई तरह के खनिज मौजूद
बता दें कि रोवर प्रज्ञान ने पता लगाया कि चांद पर सल्फर के साथ ही एल्यूमीनियम, लोहा, कैल्शियम, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज समेत कई दूसरे तत्व भी मौजूद हैं। यही नहीं प्रज्ञान ने खोज करके बताया कि चांद पर ऑक्सीजन का प्रचुर भंडार मौजूद है। हालांकि, ये गैसीय रूप में मौजूद नहीं है।
इसके अलावा चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद की ऊबड़-खाबड़ सतह पर रॉक-एंड-रोल करते हुए 28 अगस्त को पता लगाया था कि चंद्रमा की सतह में कई खनिज प्रचुर मात्रा में है। रोवर प्रज्ञान में लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी पेलोड लगा हुआ है। ये उपकरण शक्तिशाली लेजर्स का इस्तेमाल करके चट्टानों को प्लाज्मा में तोड़ता है।
Updated on:
24 Sept 2023 09:00 am
Published on:
24 Sept 2023 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
