
Chandrayaan-3
मिशन मून पर गए अंतरिक्षयान चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज सफलतापूर्वक प्रोपल्शन (प्रणोदन) मॉड्यूल अलग हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। ISRO के मुताबिक भारत के अब 3 यान चंद्रमा के चक्कर लगा रहे हैं।
चंद्रमा से मात्र 177 किलोमीटर दूर चंद्रयान-3
इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 आज पूर्व निर्धारित चौथी ऑर्बिट की कटौती प्रक्रिया के बाद चंद्रमा के और भी करीब पहुंच गया है। जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ रहा है, चंद्रयान-3 के ऑर्बिट को धीरे-धीरे कम करने और इसे चंद्र ध्रुवों पर स्थापित करने के लिए इसरो कई तरह की टेक्निक्स का इस्तेमाल कर रहा है। चंद्रयान-3 अब चंद्रमा से मात्र 177 किलोमीटर दूर है।
अगले हफ्ते साफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी
चंद्रयान-3 के फाइनल स्टेज में पहुंचने में केवल एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि लैंडर को डिबूट किया जाएगा यानी इसे लैंडर की प्रक्रिया को धीमा किया जाएगा और अगले हफ्ते चंद्रमा के साउथ पोलर क्षेत्र में साफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारने की योजया बनाई गई है।
Updated on:
17 Aug 2023 02:32 pm
Published on:
17 Aug 2023 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
